होली के डफली ढ़ोल,
होली के मृदंग चंग,
होली के मधुर गीत,
होली के राग रंग,
रंग की शीतल फुहारें,
मंद पवन का जलतरंग,
अबीर गुलाल के बादल,
बचपन का ये उल्लास,
यौवन का ये मधुर हास,
प्रौढ़ता का निर्मल परिहास,
प्रेम धुन सब उर अन्तर,
अंगड़ाई लेता जन मन जीवन,
मंद पवन का जलतरंग,
होली के मधुर गीत।
- राजीव ' हैरान '