रखके सिर हिज्र के शाने पर ,

जी भरके सोने दो उनको ।

कि तुम्हारी याद नें ,

उन्हें चैन से सोने न दिया ।

मिलकर गले वस्ल से ,

जी भरके रोने दो उनको ।

कि तुम्हारी चाहत ने ,

उन्हें खुलके रोने न दिया ।

      - राजीव ' हैरान '