उदय हुआ सूरज बसंती,
रंग घुला मलयानिल में
सरसों के पीले फूलों का,
सुरभित धूप खिले पथ आँगन,
भ्रमर गान उपवन का गुंजन,
चहके बुलबुल सा पुलकित मन,
भाव उल्लासित, तरु शिखर सा,
द्रवित रजत सा जल निर्झर का,
हरित वेश धरा उर्वर का,
प्रकृति की वेणी सतरंगी,
पुष्पित डोरी इन्द्रधनुष की,
हेमन्त सभी ऋतुओं का राजा,
राजसभा में देव पुरुष सा।
- राजीव “ हैरान “