टूटे होंगे कुछ घरोंदे अपने ख्यालों में,
हकीकत में तो हमने किसी का दिल नही तोड़ा,
लगी है लत हमें तो साफ़गोई की,
इस आदत ने हमको कहीं का नहीं छोड़ा,
वो तो फ़िदा हैं जमाने की आब ताब पर,
बावजूद इसके हमने सादगी का दामन नहीं छोड़ा।
- राजीव ' हैरान '