गम की अलामत भी न छू पाए साया तेरा,

वफ़ा की राह में फूलों सी मुस्कान रहे,

हिज्र गुजरे मौसमे बहारों सा,

वक्त तेरा मुहाफिज हो और तुझ पर

मेहरबान रहे,

वस्ल से रौशन तेरी हर रात रहे,

वजूद हो चाँदनी ज्यौं महकी हुई,

दिल तेरा हसीन और जवान रहे।

- राजीव ' हैरान '