शायर ने दस्तक दी,
हमने खोला दिल का दरवाजा,
उस का इस्तकबाल किया,
जर्द चेहरा तबीयत में उस की उदासी थी,
मैने पूछा माजरा क्या है,
गज़ल की बात फिर कर लेंगे,
ये तबीयत जो इतनी बिगड़ी है,
ये तो कहो गज़ल का मतला क्या है,
संजीदा हो बोले वे बदहवासी में,
कल एक साथी रुखसत हो गया,
खुश तबीयत नियत साफ़ रखता था,
कल टूट गया बरसों पुराना मेरा काँच का दवात,
जिसे कलम के साथ रखता था।
- राजीव ' हैरान '