कल कभी नही आता ,कल कही नही जाता,
पल के जीवन मे,बरसों बीत जाते हैं,
पर कल नही आता,
लाख आवाज लगाओ,दिल धड़कता है,
लगता है जिन्दा है ये,
पर इसको कौन समझाए, खामोशी को समझना,
नादान तुझको ढूंढता है हरेक पल में,
पर जमाने को तो सिर्फ, खुद की गरज है,
कौन तसव्वुर मे लाता है, अपनों को और परायों को,
शायद तुझको भी जमाने की मर्ज है,
खुद में खुद को तलाशें, रहबर अपना बन जाएं,
चलो किसी किताब का हिस्सा ही बन जाएं,
दुनिया से इक पल पीछे या
इक कदम आगे निकल जाएं।
- राजीव ' हैरान '