नाप सका है कौन नभ की सीमाओं को,
कौन जलद के पानी को है नाप सका,
कौन माप सका तड़ित पात आघात की शक्ति ,
भरा हुआ है जग का हर मन निज के भावों से,
नही पकड़ पाया है कोई गति मन चंचल की,
भरते हो क्यों दंभ नयनों की भाषा पढ़ने का,
नयनों से मन की पगडंडी को कोई बटोही न माप सका।
- राजीव ' हैरान '
