बहते हैं अश्क मेरे,
तन्हाइयों में अक्सर,
ख्वाबों में ढूँढता दिल,
न तुमको करीब पाकर,
कहते हो इनको पानी,
आँसू हैं ये बरसात नही है,
मेरे दिल का लहू हैं ये,
रंजोगम मेरे घुले हैं इनमें,
शबनम इसे समझकर,
तुम फूलों सा हँसते हो ,
हो संगमरमरी हसीन मूरत,
तुम में जज्बात नहीं है,
पर कहता है दिल ये मेरा,
जो बात तुझ में है,
किसी और में नहीं है।
- राजीव ' हैरान '