उन्हें भी काश मेरे ख्वाबों का अह्सास हो जाए,
दिल में उनके मेरी जगह कुछ खास हो जाए,
सह लेंगे जुदाई के लम्हे भी हँसकर हम,
दर्द ओ गम सदा दूर उनके दिल से रहे,
नाउम्मीदी का साया भी कभी उन के पास ना आए।
- राजीव ' हैरान '