मोहब्बत क्या होती है's image
718K

मोहब्बत क्या होती है

मोहब्बत क्या होती है ।
किसी को पा लेना या खुद को खो देना।
मोहब्बत पाने - खोने का नाम नही है ।
सुकून है, आरज़ू है, खलिश है,ज़ुस्तज़ु है कही।
मोहब्बत खोज है, गुम जाने का नाम भी,
मोहब्बत छुअन है, अनछुआ पैगाम भी,
मोहब्बत दायरा भी, अंतहीन एहसास भी,
मोहब्बत तृप्ति भी है , एक अतृप्त प्यास भी,
मोहब्बत शब्द भी है, एक नि: शब्द सारांश भी,
मोहब्बत दिल मे छुपी बैचेन फरियाद है।
मोहब्बत गीता है, बाइबिल और कुरान भी,
मोहब्बत धार्मिक सद्भाव है, कट्टरता का नाम नही,
मोहब्बत अज़ान है, प्रार्थना और नमाज़ भी,
मोहब्बत खुदा की नेमत है, दिलो की रहमत भी,
Read More! Earn More! Learn More!