हर पल हर मोड़ पर संघर्ष है जिन्दगी


कांटों के बीच महकता पुष्प है जिन्दगी


आदि का पता है पर अंत से लापता है जिन्दगी


निराशाओं के बीच आशा की किरण है जिन्दगी


किसी के लिए गम , किसी के लिए खुशी


किसी के लिए खेल तो किसी के लिए जश्न-ए-बहार है जिन्दगी


तुझे सलाम है जिन्दगी