तुम्हारे साथ का बस
इक यही पल याद आता है
कि आँखें ढूंढ लेती हैं
तुम्हारी मंद आहट को

हाल ही में तुम्हें देखा
तो कुछ यूं लगा मुझको
कि पहले सी वो मशूमियात
अब लौट आई है

अब भी सुन रहा हूँ मैं
तुम्हारी खिलखिलाहट को
तुम्हारा वो हसीं चेहरा
तुम्हारी सुगबुगाहट को

नया कुछ भी नहीं है
जो तुम्हें हम फिर से बतलाएं
इतनी सी है ख्वाहिश कि आगे जब भी तुम मिलना
फकत ऐसा हो कि बस ये हालात सुधार जाएं

©रजत वर्मा