महज मंजिल ही नहीं अब तो
मुझे रस्तों से भी डर लगता है

तुम्हारे नाम के हर शख्स का घर
अब मुझे अपना घर लगता है

चलते-चलते गुजार हैं कई साल इस रस्ते पर
अब मुझे हर दूसरा राहगीर हमसफर लगता है

मसअलन खुली आंखों से ख्वाब देखना
यही काम अब मुझे सबसे बेअसर लगता है

उसे अब खुश देखकर भी खुश नहीं हो पाता मैं
उसका हंसना भी अब मुझे रास्ते का पत्थर लगता है

हर बार यही सोचकर लिखता हूं कि आखिर है
मगर क्या करूं मुझसे निकला हर लफ्ज़ तेरा सितमगर लगता है ।।

©रजत वर्मा