मुश्किल है महज़ एक बार मिलना
ना भी मिले तो क्या फर्क पड़ता है?
फर्क पड़ता है क्योंकि दो प्यार करने वालों का महज़ एक बार मिलना ही हमेशा के लिए एक हो जाने के समान है
दरअसल, ना मिलने का दुख कम हैं
जैसे अबतक नहीं मिले तो आगे भी नहीं मिलेंगे
दूसरी ओर दो प्रेम करने वालों के महज़ एक बार मिलने के दुःख अनंत हैं
सबसे बड़ा दुःख है मिलकर वापस बिछड़ना
अपनी संवेदनाओं पर काबू रखते हुए बात करना
बावजूद इन सब मुश्किलों और अपार दुःख को दरकिनार करते हुए मैं तुमसे महज़ एक बार मिलना चाहूंगा
©रजत वर्मा

