तुम्हारे लिबास से मोहब्बत है मुझे तुम्हारा काला सूट मुझे बुरी नज़र से बचाता है

तुम्हारे कानों का झुमका बड़ा प्यारा है इसी इक झुमके पे मैनें अपना दिल हारा है

तुम्हारे माथे की बिंदी मुझे बड़ा भाती है उसी इक छोटी सी बिंदी में मुझे मेरी दुनिया नज़र आती है

बस मेरी इतनी सी ख्वाहिश तुम बरकरार रखना

अपना काला सूट, माथे की बिंदी और झुमका सम्भाल रखना

तुम जब भी गुस्सा हो या कुछ पूछना हो मुझसे बस इसी लिबास में मुझसे सवाल करना

तुम्हारे लिबास से मोहब्बत है मुझे

© रजत वर्मा