मोहब्बत में होती नहीं
किसी की जात अलग
ये तो खोखले उसूल हैं दुनिया के
जो कर देता है सबकी जात अलग
पेड़ों की छांव में तुम भी बैठे होगे बहोत
कभी पूछा है क्या उनसे उनकी जात अलग
भूखे पेट नींद भी किसी को आती नहीं
पेट भरा हो तो ख्वाबों से पूछ लेते है उनकी जात अलग
किसी से मिलना तो बेशक किस्मत की बात है
अक्सर बिछड़ने को लोग नाम देते हैं जात अलग
बच्चे कभी नहीं मानते इन खोखली बातों को
बड़े होने पे दुनिया खुद-ब-खुद सीखा देती है जात अलग
कि थे साथ जबतक देते थे दुआएँ सभी
हुए जुदा तो लोगों ने वजह बताई जात अलग
किसी में भेद करना कोई भी कहीं सीखता नहीं
जमीनी बातों की सबसे बड़ी मुसीबत ही है ये जात अलग
©रजत वर्मा

