इक ऐसी रात हो
जब बात हो
बिन कहे ही जो समझ ले
ऐसा सितगमगर साथ हो

लफ्ज़ तो बाद के हैं
उसकी सांसों में भी अल्फ़ाज़ हो
उम्मीदें अक्सर तोड़ती हैं
उससे बस नाउम्मीदी की बात हो

रहगुज़र बहुत हैं राहों पर
बेवजह चलने वाला साथ हो
वही दरिया वही सहरा
कि ऐसा अनकहा अंदाज हो

शाह-ए-सल्तनत अब खत्म है
मुझसे बस मुफलिसी की बात हो
तुम्हारा अक्स जाता ही नहीं
तुम्हें कब भूलने की बात हो

©रजत वर्मा