उससे मुझे बहुत प्यार है,हाँ!बचपन से ही है
प्यार नहीं यह तो प्रेम है
क्योंकि प्रेम प्यार की पराकाष्ठा है
प्यार द्वेष में बदल सकता है,किन्तु प्रेम बढ़ता चलता है।
उषा में भी वह ,मुझे प्यारी लगती है
सूर्यदेव की जगमग में,वह खिल उठती है
साँझ के अस्ताचल में,सुनहरी सी दिखती है
चाँद-सितारों की जगमग में,शांत प्रशांत थिरकती है।
पूरब-पश्चिम उत्तर-दक्षिण,चारों ओर वही दिखती है
शाम सुबह इन कर्णों में,ध्वनि उसकी खनकती है
ज़र्रे-ज़र्रे रोम-रोम में,आभास उसी का होता है
ह्रदय की हर धड़कन में अब,अहसास उसी का होता है।
अक्षय उसकी सुंदरता का,कायल मैं हो जाता हूँ
प्रेम सरिता की उद्गम वह,शायर मैं हो जाता हूँ
खूबसूरती उसकी बढ़ती चलती,प्रेम बढ़ता चलता है
संकुचित मेरे शब्दकोष से,वर्णन फ़ीका लगता हैं।
वह,वह,प्रकृति है,हुआ "रजत"जो आशिक है
अनश्वर है प्रेम मेरा,यह नहीं क्षायिक हैं।
