मैं चल रहा था,जा रहा था
आगे बढ़ता चल रहा था
न जाने क्यूँ ये पाँव थम गए, अचानक इक दिन
अब मैं भी बहुत थक चुका था ।।
मन से भी टूट चुका था
ह्रदय से भी फूट चूका था
शायद,अपने इस जीवन से मैं हार चुका था
हाँ!अपने जीवन से मैं रुठ चुका था।।
ह्रदय गम से था भरा
बाहर से मैं रहता हरा
अंदर तो मेरे बहता आँसुओं का झरना
फिर भी मैं चाहता औरों को खुश करना।।
इस ध्येय को ध्यान में रख
मैं रहने लगा बाहर से मस्त
फिर भी अपने जीवन से मैं था त्रस्त
क्योंकि मेरे जीवन स्नेह का हो चुका था सूर्यास्त।।
मैं चाहता था अब,औरों के जीवन में "रजत" चमक बिखेरना
अपने भी जीवन में एक नई दमक बिखेरना
पुनः इसी ध्येय को ध्यान में लेकर
मैं चलने लगा,मैं बढ़ने लगा।।
