वक़्त कम है जोर पूरा लगाना है,

साहिल दूर है अभी,

डूबे तो उसे तैर कर जाना है,

नही रहेगा तिनके का सहारा भी कही,

गर टूटे हौसले तो ये जीवन छूट जाना है।


है हिम्मत तो ही उतरना मैदान-ए-जंग में,

वरना आज ज़िंदा तो हो

कल बेशक खाली हाथ मर जाना है।


जलोगे तभी चमकोगे कुंदन की तरह

वरना आज मिट्टी में हो

तो कल ही दफन भी हो जाना है।


करोगे कर्म तो बन जाओगे उसके मुताबिक कुछ,

वरना बिना कुछ किये इस संसार में कल कौन पूछा जाना है।

-रजत शर्मा