सुनो वो जो एक घर बनाया था न हमनें
साझे उसे अकेला ही अब फूँक रहा हु मैं
तुम्हारे होने पर जो ये दीवारे बोल उठती थी
तेरे बगैर ये अब मुझे ताना देती है
मेरी तन्हाई का अपने हाथों से जो तुमने
वो एक गुलाब लगाया था
वो अब बबुल के शूल सरीखा सख्त हो गया है
वो हल्के गुलाबी रंग का पर्दा जो दरवाजे पर था
अब वो भी स्याह रात में कोयला हो जाता है
आईना लगाते वक़्त मैं ने माना किया था
न तुम्हें आकर देखो इसमें मेरी सूरत कितनी बदसूरत दिखती है
तुम गयी तो अपनी यादें भी टांग कर ले जाती ये झूमर,
ये गद्दे,ये रोशनदान,ये बिस्तर,वो अलमारी
सब हँसते हैं चिढ़ाते हैं मुझे
अब सुनो वो जो एक घर बनाया था
न हमने सांझे अब उसे अकेला ही फूँक के रहूँगा मैं...