मैं नहीं दासी तुम्हारी
मन पर खरीदो और मन पर बेच दो
तुमने धूल जो समझा है मुझको
तो वह इतिहास के अंजाम भी देख लो
कई उलझे हुए किस्सों में फंसकर मर गए
मान पर नारी के झुकाया सर यहां जिसने
सभा में इंद्र की बैठे यहां से तर गये
क्या राजन लिख सके गुणगान उनका
शौर्य जौहरों में जलकर अमर हुऐ
धिक्कारता हूं लाखों बार ऐसी जिंदगी को
देख कर तमाशा लाज का फिर वह अपने घर गए,
कभी हंसते ही होंगे वो यहां
बनकर नपुंसक जो यह सब कुछ देखते हैं
लग रहा पहना दी बेटों को चूड़ियां
जो ऐसे लूटती इज्जतों को देखते हैं
~राजन~

