वक्त की सिलवटों में गर देखो ख्वाब कोई बिखर गया होगा हमने जो हंस के मूंद ली पलकें कोई आँसू बिखर गया होगा मैंने देखा बहुत था मुड़कर मगर उसने रास्ता बदल लिया होगा ज़हन की शाख से जो टूटा है शायद अपना ही आशियां होगा जिसकी आँखों से अश्क सूख गये कितने सदमों से भर गया होगा दिल जला कर किया है घर रोशन इन अंधेरों से डर गया होगा अपने माज़ी को ढूंढने निकला शायद वो मेरे घर गया होगा हम तो हो ही ग़ये थे उसके समर वो ज़माने से डर गया होगा