आंखों में इक आस लिए मन मे दृढ़ विश्वास लिए

मैं मिलुंगा तुमसे जल्द प्रिये अरमान बहुत कुछ खास लिए

जो प्रेम में बाधक बनते है वो प्रेम की मादकता क्या जाने

जो शब्द हृदय में चुभते है वो चुभन की पीड़ा क्या जाने

सर्वस्व समर्पित करूँगा तुमपर अधरों पर उपवास लिए

मैं मिलुंगा तुमसे जल्द प्रिये, अरमान बहुत कुछ खास लिए


सखियों के संग मीत रखो, अधरों पर संगीत रखो

संगीत प्रेम का सुनकरके, अंतर्मन में प्रीत रखो

उस महा पर्व के महामिलन का अंतर्मन में ध्यान करो

जो गीत हमी से सीखे थे उन गीतों का गुणगान करो

दिवास्वप्न मैं देखूंगा निस दिन, आलिंगन का प्यास लिए

मैं मिलूंगा तुमसे जल्द प्रिये, अरमान बहुत कुछ खास लिए