ZINDA REHNA ZAROORI HAI
ये कोई कारनामा नहीं, मजबूरी है
सबसे पहले, ज़िंदा रहना ज़रूरी है
कब होगा बेनक़ाब ज़ालिम का चेहरा
हौसला रखो…. कोशिशें तो पूरी हैं
मुश्किल राहों पर हमने बदली हैं मंज़िलें,
कामयाबी भी इसलिए अधूरी है
पास आने की ख्वाइश में, दूर निकल गए
पास आने की कीमत ही दूरी है
ये कुर्सी की ताकत, ये ओहदे का रुतबा
कुछ नहीं है ये, मज़दूरी है
सबसे पहले, ज़िंदा रहना ज़रूरी है
चलो मान लेते हैं कि तुम ज़िंदा हो,
खुश हो ? या ख़ुद से शर्मिंदा हो
अंग्रेज़ी में अक़्लमंदी को Wisdom कहते हैं
एक लफ़्ज़ और है, उसे System कहते हैं
पहले ज़मीर मरा, फिर आत्मा मरी
अब तो मेरे भी हाथ में छूरी है
सबसे पहले, ज़िंदा रहना ज़रूरी है