SAB NAKLI HAI
इस यन्त्र तंत्र की दुनिया में, हमने भी कमर कस ली है
Intelligence artificial हो तो गयी, बेवकूफी अब भी असली है
एहमियत बस कपड़ों की है, बाक़ी तो हड्डी पसली है
बेचैनी नक़ली हो तो गयी, बेशर्मी अब भी असली है
आवारा होगा कुत्ता मेरा, घोडा फिर भी नस्ली है
इसांनियत झूठी हो तो गयी, हैवानियत अब भी असली है
मेरे घर से वो ऐसे भागी, कहीं और, सुना है, बस ली है
वफादारी फ़र्ज़ी हो तो गयी, बेवफाई अब भी असली है