NAHI JAANTE /नहीं जानते
तुम्हारे राज में अब जीना, कितना मुश्किल है, नहीं जानते
आँखें खोल के, होंठ सीना कितना मुश्किल है, नहीं जानते
थक गए हो, हमदर्दी का, नाटक करते करते
AC - कमरों में पसीना, कितना मुश्किल है, नहीं जानते
सिर्फ़ अमीरों, का गुनाहगार, बन के रहने को कहा था
तुमने गरीबों से भी छीना, कितना मुश्किल है नहीं जानते
चाँद तारे देख रहा था, मैं अपने टूटे हुए छत से
आया सावन का महीना, कितना मुश्किल है नहीं जानते
90s के Bollywood के आगे क्यों बढ़ते नहीं
वही माधुरी , वही रवीना, कितना मुश्किल है नहीं जानते
धरती प्यासी, हाकिम प्यासा, कितने प्यासे लोग यहाँ है
इस शहर में शराब पीना, कितना मुश्किल है नहीं जानते
उनके पास हैं भूखे प्यासे, मरने वाले मारने वाले
हमारे पास है शेख हसीना, कितना मुश्किल है नहीं जानते
जो मसला दे, वो हल भी दे , जो बीमार करे, वो इलाज करे
कहाँ मिलेगा ऐसा “कमीना”, कितना मुश्किल है नहीं जानते