MERE TAX KE PAISE
ये जो तैर रही है फ़िज़ाओं में, मेरे Tax के पैसे
जल रहा है हर शहर, हर गाँव में मेरे Tax के पैसे,
तालीम खुद की , इलाज खुद का , और लापता कानून
बनके जूती रह गई पाँव में—मेरे Tax के पैसे,
घड़ा भर चूका है, पोल खोलना बाक़ी है
हवा दिखने लगी है, महकने भी लगी है- बस बोलना बाक़ी है
इन आज़ाद हवाओं में तुम ज़रा जी के दिखाओ
पानी हर नल में आ रहा हैं , पी के दिखाओ
खर्च हो गए चुनाव में, मेरे Tax के पैसे,
ये जो छेद हैं तेरे नाव में, मेरे Tax पैसे
नमक खा के ज़िंदा हूँ, क्या कम है ?
अब क्या रगड़ूँ अपने हर घाव में, मेरे Tax के पैसे