HUMARE ZAMANE MEIN
कुछ नहीं था हमारे जमाने में
सोलह गोलगप्पे मिलते थे बारह आने में
न PUB थे , न BAR थे
युहीं पड़े रहते थे मैखाने में
वक़्त पर पहुँच जाया करते थे
बस देर हो जाती थी आने जाने में
कुछ नहीं था हमारे जमाने में
Washroom, bathroom हुआ करते थे
मज़ा तब भी बहुत आता था नहाने में
गाँव में तो वो भी नहीं मिलते थे
कभी चूकते नहीं थे जंगल जाने में
कभी पापा से नहीं कहा की ख़ुद को खोजने चला हूँ
वो माहिर थे, एक कान के नीचे बजाने में
कुछ नहीं था हमारे ज़माने में
हाथ पैर चलाने का दस्तूर था
दुनिया नहीं लगी थी बटन दबाने में
इश्क़ पनपता था धीमी आँच पर
वक्त लगता था उबाल-ए-मुहब्बत आने में
प्रजा की आस्था होती थी राजा में
राजे की आस्था होती थी खजाने में
कुछ नहीं था हमारे ज़माने में