DUNIYA

स्वर्ग, नर्क, पाताल, चला लो ,

यहां , वहां, ऐसों-वैसों से

वहां की दाल, यहां नहीं गलती

दुनिया चलती है पैसों से

जज्बात के आग से, हमने भी खेला

ना जाने कैसों-कैसों से

मुझे जला कर, मुझसे ही जलती

दुनिया चलती है पैसों से

मरता कौन है ? डरता कौन है ?

ये काले अक्षर हैं भैसों से

प्यार मांगा था, हो गई गलती

दुनिया चलती है पैसों से