DIL E NADAAN

पहुँच कर लाल क़िला , एक दिन, साक्षात् ग़ालिब

पूछने लगे , कोई बतलाओ ....ये धुआं क्या है ?

दिल ए नादाँ से अब क्या सवाल करे हम  

वो ख़ुद ही पूछ रहा है —कि तुझे हुआ क्या है ?


जब देखो छींकते-खाँसते रहते हो

ये बतलाओ, आज तुमने छुआ क्या है ?

मरीज़ ठीक नहीं होते कभी मुफ़्त में

दवा लिया करो भाई—ये दुआ क्या है ?


नहीं खुलती, औक़ात, ताश के पत्तों से

दाँव पर ज़िंदगी है, तो ये जुआ क्या है ?

समंदर बेचने में लगे हुए हैं लोग

क्या प्यासे को नहीं मालूम—कि कुआँ क्या है ?