BOL NAHI SAKTE

हर चीज़ को पैसों से तोल नहीं सकते

कुछ राज़ हैं जो मुफ्त में भी खोल नहीं सकते

ज़हर है , मौसम है , बेसब्री का आलम है

बस इससे ज़्यादा हम कुछ बोल नहीं सकते


नमक की फ़ितरत है की घुल जाता है

नमक खा कर ही आप इसे घोल नहीं सकते

बहुत ज़िद्दी होने लगा है ज़मीर मेरा

इसे छू तो सकते हो, टटोल नहीं सकते


ज़िन्दगी कोई reel नहीं, इसे scroll नहीं कर सकते

दिल-कशी है पर feel नहीं, control नहीं कर सकते

शहर है, गढ्ढे हैं, तरक्की का तमाशा है

बस इससे ज़्यादा हम और troll नहीं कर सकते