BAS EK BAAR
बस एक और दिन, बस एक और बार
जी नहीं भरा है, अब तक यार
अब मेरे पास, और कोई बहाना नहीं है
वक्त आ गया है, पर जाना नहीं है
तुम ना होती तो कैसा होता
ना ऐसा होता ना वैसा होता
वो बिल्कुल मेरे जैसा होता
हाँ, पहले से ज़्यादा पैसा होता
बस एक और कश , बस एक और जाम
तेरे साथ मेरा एक आखरी शाम
अब यहाँ एक भी चेहरा पुराना नहीं है
वक्त आ गया है, पर जाना नहीं है
“ना” का मतलब इनकार भी हो सकता है
एक अच्छा खासा इंतज़ार भी हो सकता है
ये गुस्सा, ये गाली, ये ताने, ये तेवर
क्या मालूम , ये प्यार भी हो सकता है
बस एक और पद, बस एक और नाम
एक खिताब , एक गद्दी , एक आखरी इनाम
मुझको दुनिया ने अब तक पहचाना नहीं है
वक्त आ गया है, पर जाना नहीं है