चलते चलते पांव थके

पर थकी नहीं मेरी आशा

मेरी अपनी अलग कहानी

अलग सी बोली

अलग सी भाषा

कविता तो क्या मैं कहता हूं

बस झालर बुनता रहता हूं

कुछ नये पुराने किस्सों में

हर बार उलझता रहता हूँ

ऊलझन में ही उलझ कहीं

नई दृष्टि मिल जाती है

जो सृष्टि बनाई ईश्वर ने

उसको ही चुनता रहता हूँ

तुम कहते हो विस्तार करो

क्या शब्दों का व्यापार करूँ

जितनी झलमल मेरी झोली

उतने ही कंकड़ भरता हू

तुम दे दो नाम इसे कविता

मैं फूल इकट्ठे करता हूँ

मैं फूल ...

राजवर्धन जोशी

arwe jay.

ँ