राजनीति हमेशा फ्रंटफुट पर खेला करती है,
निरीह जनता बैकफुट पर असहाय खड़ी-खड़ी
सारी शार्टपिच बाल झेला करती है।
सियासत खुद अपना तो बैटिंग करने उतर जाती है,
बड़ी चालाकी से पूरी फील्डिंग खुद ही सजा आती है।
कवर पे मीडिया एक्सट्रा कवर पे सीबीआई
शार्ट लेग पर उधोगपति तो पीछे विकेट के ईसीआई।
विपछ को किसी गली में खड़ा कर दिया जाता है,
सिली पाइंट ही हर मुद्दे को बनाया जाता है।
लांग आन लांग आफ राज्यपालों की नियुक्ति होती है,
पाइंट जैसी जगह सियासत में नहीं होती है।
जितने भी मैच होते हैं दोनों में फिक्स हो जाते हैं,
खिलाड़ी क्या नेता क्या सब आसानी से पट जाते हैं।
पहले से लेकर चौथे तक सब अंम्पायर बिक गये हैं,
हम भारत के लोग बस Ipl में अटक कर रह गये हैं।
'राज वर्धन जोशी'

