इस क्षणभंगुर नश्वर जीवन की
अगणित अगम अमित अभिलाषा
कैसे पार लगे भवसागर
नन्ही नाव बड़ी प्रत्याशा
कुछ परिमित सीमित श्वांसे
हाड़मांस का पिंड या ढांचा
मरण जनम का छोर सत्य एक
झूठी काया माया छाया
बुध्दि न माने मन की बातें
मन न जाने बुध्दि की भाषा
नियत नियंत्रित नियति नियम क्षण
घटती श्वांसे उठती आशा।
'राज वर्धन जोशी'