आओ नवसंवाद करें
सब मिलकर साथ साथ करें।
दो हाथ करें बाधाओं से
हाथों को अपने चार करें
उन्नति के पथ पर बन शशक
हम दौड़ अनेक यद्यपि जीते
विश्राम शांति व नित प्रवाह
कछुए से भी पीछे छूटे
पीछे छूटे रिश्ते नाते
सुख दुख अपना किससे बाटें
एकाकी पन एकांतवास
अज्ञानता अज्ञातवास
मूल यही हर रोगों का
क्यों हम व्यर्थ विषाद करें
फिर सब मिलजुल कर बैंठें
दूर सभी अवसाद करें
आओ बारम्बार करें
सब मिलकर नवसंवाद करें।
राजवर्धन जोशी
arwe jay
