ज़िन्दगी इक नशा है मजा लीजिये।
होश रहने तलक बस मजा लीजिये।।
ये जो नेमत खुदा ने हमें बख्श दी
इसकी हर बूंद पीकर मजा लीजिये।
हो भला या बुरा सब को अपना समझ
हर किसी से गले मिल मजा लीजिये।
झूमते मुस्कराते सफर कट रहा
राह की ठोकरों का मजा लीजिये।
कोई क्या सोचता है करें फिक्र क्यूं
मीरा,कबिरा सा बन कर मजा लीजिये।
मरना है एक दिन सबको मालूम है
आखिरी सांस तक भी मजा लीजिये।
'राज ' की बात है आजमाई हुई
ज़िन्दगी के नशे का मज़ा लीजिये।
