सखी री दिन फागुन के आए ।

पिया जाय परदेस बसे हैं

जिया मोरा अकुलाए।

ऐसी मन में हूक उठी है

चातक भी शरमाए।

कैसी मजबूरी में फंसे हैं

लौट न अब तक पाए।

किससे अपना रोना रोऊं

सब लगते हैं पराए।

आंसू सूखे, चित्त व्यथित है

कुछ भी सहा न जाए।