गमलेनुमा किसी पात्र में ही सही
एक बीज लगाओ जतन से
रोज सुबह उठकर देखो
शीघ्र ही वह अंकुरित होने लगेगा ।
धीरे धीरे नन्ही कोमल पत्ती निकलेगी
फिर और पत्तियां, फिर कली
कली खिलकर फूल बनेगी
फूल आराध्य के चरणों में स्थान पाएगा।
यह सब देखना आनंद का कारक होगा
इस अनुभूति से मन में
कुछ कर पाने और पा लेने का
अव्यक्त सुख मिलेगा
एक बार ऐसा करके तो देखो।
