पूरी रात जागते बीती
मां की लोरी, डांट डपट, मीठी मनुहारें
मुझे सुलाने के नानाविध जतन
आज कुछ भी तो नहीं
भला मैं कैसे सोऊं?
अब तो मां ही नहीं रही दुलराने वाली
धीरै धीरे सुबह आ रही
पर आंखों में नींद नहीं है।
मां तुम आ जाती तो कितना अच्छा होता!
दुनियादारी भूल भाल कर जीभर सोता।
