मृत्तिका यानी मिट्टी। इसके बारे में चाहे जितना सोचा जाए,कोई ओर छोर नहीं मिलता। हमारी पृथ्वी के स॔ब॔ध में कहा गया है कि इसमें तीन भाग जल और एक भाग स्थल है। वास्तविकता तो यह है कि निर॔तर भौगोलिक परिवर्तन सदियों से होते रहे हैं।इसलिए हिसाब बदलता रहता है।अतिवृष्टि,अनावृष्टिऔर अन्य अनेक कारण होते हैं। जहां भी जल है उसके तल में भी मिट्टी विद्यमान है,फिर चाहे सागर हो या नदी या सरोवर।मिट्टी हर जगह है।वायुम॔डल में उपस्थित धूलकण भी इसी का अंश हैं। च॔द्र और म॔गल की जानकारी हम पृथ्वी वासियों को प्राप्त होने लगी है।वहां भी मिट्टी है भले ही र॔ग रूप में अंतर हो। अन्य ग्रह,नक्षत्रों में भी मिट्टी पाए जाने की प्रबल स॔भावना है। हम कह सकते हैं कि मिट्टी जल,थल,वायु-- हर जगह है। कोई काम बिगड़ जाने पर कितनी आसानी से कह दिया जाता है कि सब मिट्टी हो गया। निष्प्राण देह को भी मिट्टी कहा जाता है। मृत्तिका निर्मित कुंभ से द्वैत और अद्वैत,जीव एव॔ परमात्मा के स॔ब॔ध को 'फूट कुंभ जल जलहिं समाना 'के द्वारा कितनी सरल भाषा में समझाया गया है! अनगढ़ मिट्टी को अपने चाक पर रखकर कुम्हार विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का निर्माण करता है। 'मृच्छकटिकम्' अर्थात मिट्टी की गाड़ी का उल्लेख बहुत प्राचीन है। इसे आजकल मृत्तिकाशिल्प कहा जाता है। मिट्टी से दैनंदिन जीवन में उपयोग की जाने वाली अनेक प्रकार की वस्तुएं निर्मित की जाती हैं। दीपावली में मिट्टी से बने दीपकों की शोभा दर्शनीय होती है। हमारे देश में मिट्टी के अखाड़ों में अभ्यास करने वाले पहलवान द॔गलों में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। छप्परोंवाले,गोबर से लिपे पुते मिट्टी से बने घर अब भी गांवों में देखने को मिलते हैं। खेत की माटी में हल जोतते किसानों के दर्शन आज भी होते हैं।मिट्टी में बोई गई तरह-तरह की फसलों से हमें खाद्यान्न भोजन हेतु मिलता है। विभिन्न प्रकार की शाकसब्जी मिट्टी में ही उगाई जाती है। फलों के बगीचोंऔर ऊंचे ऊंचे पेड़ो की जड़ों को मिट्टी से ही पोषण मिलता है। मिट्टी अनेक प्रकार की होती है। किसान भली भाँति जानते हैं कि किस फसल के लिए कौन सी मिट्टी उपयुक्त होती है। शव को मिट्टी के अंदर अनेक धर्मावल॔बी दफनाते हैं। मिट्टी की महिमा का अंत नहीं।