संक्रमण काल में

कविता नहीं लिखी जाती

मन में अवसाद भरा है

कोमल काव्यात्मक भाव

कहां से लाएं।

वर्ष के बाद वर्ष बीत गया

जो जिया था वही अभी भी जिया

हाथ पर हाथ रख बैठे ही रहे

कुछ न किया।

क्षणों का मूल्य क्या आंकें

मास और वर्ष भी तो

मूल्यहीन बीत रहे

हाय ये कैसा समय आया है

दिनोंदिन छीज रहे, रीत रहे।

कब कठिन काल का समापन हो

किसे पता, कौन कहे

अभी तो तहस नहस करने को

लहर पर लहर आती जाती है

पहले ही कितने जा समाए हैं

और किस किस को

साथ अपने खींच ले जाए।

जीवन में गति शून्य हो गई

सारी बातें, रिश्ते नाते

मिलना जुलना, आना जाना

ब॔द पड़ा है।

बच्चे असमय बड़े हो गए

कहीं घुमाने ले जाने को

कह कर त॔ग नहीं करते

अपने आंसू हम भी पीते

क्या इतने निरुपाय कभी थे।

कोई कैसे अब भी

कविता लिख सकता है

जब आंखों में आंसू अटके

दृष्टि में धुंधलापन छाया है।