आओ हमतुम कदम बढ़ाएं।

देश आपदा झेल रहा है,

रोज कोरोना फैल रहा है

इससे चलो निजात दिलाएं।


कहां नहीं आक्सीजन मिलती

कहां नहीं मिल रहीं दवाएं।

कहां चिकित्सा का अभाव है

घूम-घूम कर पता लगाएं।


किस हालत में परिजन पुरजन

कैसी हालत में मरीज हैं।

कफन दफन किस जगह पे होगा

इसका बंदोबस्त कराएं।


जैसी सब पर बीत रही है

किसके लिए कौन रोता है

होने दो जो कुछ होता है ।

जो बच पाएं, उन्हें बचाएं।