तनी मुट्ठियों की जगह लाठियां
बम और पिस्तौलों में गोलियां
मिटाने की कोशिश करेंगे, मरेंगे
हराएंगे,प्रण अपना पूरा करेंगे।
गजब तल्ख तेवर, अजब झूठे वादे
सितारों को भी तोड़ने के इरादे
संभव असंभव सभी देंगे ला कर
मतदान करने के पश्चात आ कर।
अगर जीत होगी तो कुछ तो करेंगे
जो न कर सके उसको जुमला कहेंगे
आराम कर लें फिर होगा चुनाव
दुबारा यही होंगे हर हाव-भाव।


