चांदनी रात में रेत पर लेट कर
ठंडी ठ॔डी हवाओं के झूले पर मैं
शोर लहरों का सुनते हुए जाने क्या
गीत गाता रहा, गुनगुनाता रहा ।
तट धा निर्जन निपट कोई भी तो नहीं
झुरमुटों में थे जुगनू चमकते हुए
झिल्लियां भी मुखर थीं उस एकांत मे
किंतु मैं जी को अपने जुड़ाता रहा।
चेतना थी मगर अर्धचेतन भी था
ऐसे वातावरण को मैं जीते हुए
कैसी मनमोहिनी थी छटा क्या कहूं
इन पलों को मैं अपना बनाता रहा।
