बुढ़ापे का सहारा बच्चे होते हैं
इस कथन को मैंने कभी नहीं स्वीकारा
संभवतः शारीरिक निर्बलता का अभाव
अथवा बढ़ती आयु को नकारना कारण हो
या अन्य कई बातें रही हों
बच्चों से भी कभी चर्चा नहीं हुई।
अब जब मैं बूढ़ा हो चुका हूं
शरीर थक चला है
अंगप्रत्य॔ग ढीले हो गए हैं
तब बच्चे बिना जताए फिक्रमंद हैं
बोझ उठाने के लिए अपने क॔धे ले आए हैं
मेरी सुख सुविधा का सामान करने लगे हैं
वे न कुछ कहते हैं न कहने देते हैं
अकेले रहने देने को खारिज कर देते हैं
अब सब कुछ समझ में आने लगा है।
