रात गई पर बात रह गई

बिन बोली वो बात रह गई।

बहुत दिनों के बाद मिले थे

इसीलिए हर बात रह गई।

तुमको पा कर हाल हुआ जो

उससे सारी बात रह गई।

आगे जाने कब मिलना हो

मन की मन में बात रह गई।

ऐसी मुलाकात थी अपनी

इसकी, उसकी बात रह गई।