आरती कृष्ण मुरारी की

संग संग राधा प्यारी की


गोप गोपी की ले टोली

खेलें बरसाने में होली

उड़ रहा चारों ओर गुलाल

भीगती र॔गों से चोली

र॔ग डूबे नर नारी की।


सखा स॔ग माखन की चोरी

बरजती हैं ब्रज की गोरी

तोड़ते पानी की मटकी

सभी से करते बरजोरी

विपति गोवर्धन धारी की।


मुरलिया अधरों पर सोहे

तान से सबका मन मोहे

भूल सुध बुध गोपी दौड़ें

बहुत होती टेढ़ी भौंहें

मोहिनी मोहन प्यारे की।